गुरुवार, 4 मार्च 2021

मँहगाई(कुण्डलिया)

मँहगाई
●●●●●
मँहगाई के मार से, जनता सारी त्रस्त |
सत्ता को चिंता नहीं, अपने में है मस्त ||
अपनें में है मस्त, गैस का दाम चढ़ा है |
तेल निकाले तेल, शतक की ओर बढ़ा है ||
देखे आलू प्याज ,याद नानी है आई |
कोई करो उपाय, रुलाए ये मँहगाई ||
●●●●
सुनिल शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें