गुरुवार, 31 मार्च 2022

कमलेश,नारंग

कमलेश नारंग के मौत पे रहेंगे मौन
अख़लाक़ पर किंतु आँसू ये बहाएँगे |

कभी सैनिकों के शौर्य का प्रमाण माँगेंगे तो
कभी कश्मीर को ये पाक का बताएँगे |

पंडितों के दर्द पर करेंगे ये अट्टहास
राम जी के मंदिर पे प्रश्न ये उठाएँगे |

नेताजी के चेहरे में पन्नू के ये मोहरे है 
स्वार्थ की सुनामी में ये देश डूबा जाएँगे ||

सुनिल शर्मा नील

शनिवार, 12 मार्च 2022

चुनाव के बाद

जीत जो मिलेगी तब बल्लियों उछलकर
स्वयं के चरित्र का प्रभाव ये बताएंगे |

लोकतंत्र और संविधान पे करेंगे गर्व
तोहमत किसी पे न कोई भी लगाएंगे |

हार जो मिलेगी तब देंगे व्यवस्था को दोष
चुनाव आयोग को भी खूब गरियाएंगे |

सरकार पर फोड़ ठीकरा पराजय का
दाग ईवीएम के चरित्र पे लगाएंगे ||


सुनिल शर्मा "नील"
थान खम्हरिया(छत्तीसगढ़)

मंगलवार, 1 मार्च 2022

सवैया-सदाशिव

शीश धरे तुम गंग प्रभो अरु मस्तक सुंदर चंद्र सजाते |
पीयत भंग शिवा गण संग भुजंग गले पर हो
लटकाते | 
हार कपाल गले पहिरे तन छाल सुशोभित भस्म रमाते | 
पर्वत बैठ धरे डमरू तिरशूल सदाशिव ध्यान लगाते ||

सुनिल शर्मा नील
थान खम्हरिया