शनिवार, 19 नवंबर 2016

निराला साहित्य समिति,थान खम्हरिया की गोष्ठी संपन्न,विमुद्रीकरण का किया कवियों ने समर्थन

"निराला साहित्य समिति,थान खम्हरिया(छ. ग.) की काव्य गोष्ठी संपन्न,विमुद्रीकरण का किया कवियों ने समर्थन"
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
नगर की सबसे पुरानी और सक्रिय साहित्यिक समिति निराला साहित्य समिति थानखम्हरिया(छ. ग.) की काव्यगोष्ठी कल दिनाँक 18/11/2016 को फाइन फिनिश टेलर्स प्रतिष्ठान में संपन्न हुई!गोष्ठी का प्रारंभ अध्यक्ष राजकमल जी एवम अनिल तिवारी(कोषाध्यक्ष) के द्वारा माँ शारदे के पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ|आयोजित गोष्ठी में सभी कवियों ने नवरसों की वर्षा अपने रचनाओं के माध्यम से की!विमुद्रीकरण, सर्जिकल स्ट्राइक,देशभक्ति और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में शराब से हो रही दुर्गति पर कवियों ने अपनी रचनाएँ पढ़ी!गजलकारों के गजलों और ओज कवियों के देशभक्ति रचनाओं ने समा बाँध दिया!गोष्ठी का सफल संचालन कवि रामस्नेही नामदेव ने किया!इस गोष्ठी में समिति के राजकमल राजपूत,अनिल तिवारी,गिरधारी देवांगन,सुनिल शर्मा नील,रामस्नेही नामदेव,चैतन्य जितेंद्र तिवारी,मूलचंद निर्मलकर,श्रवण साहू,संदीप साहू आदि कवि उपस्थित रहे!कार्यक्रम का आभारप्रदर्शन सचिव गिरधारी देवांगन ने किया|
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें