रविवार, 31 अक्तूबर 2021

महँगाई

तेल बना गेल खेल रहा धुँआधार खेल
विनती है आपसे कि इसे बोल्ड कीजिए |

जनता लाचार कीजिये विचार सरकार
गर्मी जो इसकी है उसे कोल्ड कीजिए |

करिए उपाय ठोस मानिए हमारी राय
चैप्टर पढ़े बिना न पृष्ठ फोल्ड कीजिए |

रोम आप घूमें किंतु प्रथम सम्हालें होम
मँहगाई बढ़ रही इसे होल्ड कीजिए ||









1 टिप्पणी: