बुधवार, 22 मई 2019

जनमत का दिन,,,,

जीत मिले या कि हार दोनो करे शिरोधार्य
पार्टियों का ऐसा व्यवहार होना चाहिये !

संयम न खोए परिणाम सुनकर कोई
लोकतंत्र नही तार-तार होना चाहिए !

जिम्मेदारी मिली जिसे करे अंगीकार उसे
जनमत प्रेम से स्वीकार होना चाहिए !

न ही कोई हिंसा न द्वेष मेरे भारत में हो
प्रेम का सदा यहाँ प्रचार होना चाहिए !!

रविवार, 12 मई 2019

माँ तेरे पाँव नही भूला,,,,,

वो पगडंडी, वो अमराई,वो गाँव नही भूला !
खेला जिस नीम तले कभी वह छाँव नही भूला !
लोग भूल जाते है ऊंचाई पर पहुंचकर जमीं को अक्सर,
मिली लाख बुलंदीयाँ मुझे पर माँ कभी भी तेरे
पाँव नही भूला !

शनिवार, 4 मई 2019

सुन नारे

अंत निकट है पाप का,दैत्य गया
है भाँप !
सुन नारे श्रीराम के,अक्सर जाता काँप !!

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

चुनावी दंगल

दोहा मुक्तक
---------

दंगल मचा चुनाव का,नेताओं में जंग !
बिगड़े बोलो से सभी,घोल रहे है भंग !
जात-पात के नाम पर,बढ़ा रहे है द्वेष
दुविधा में वोटर सभी,किसका दे हम संग!

-----------

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

रीत है ये मीत मेरे

रीत है ये मीत मेरे,बिछड़ना पड़ रहा
पर तुम्हे दिल से,कभी न भूल पाएंगे !
ढाबों के वो चाय और मस्तियों के पल सारे
रह-रह कर हमें,बहुत सतायेंगे !
शिखर पे नाम हो जी आपका ये प्रार्थना है
इस हेतु हम भगवान को मनाएंगे ,
जा रहे हो छोड पर,दुआओं में याद रखें
बस यही गीत हम बार बार गाएँगे !!

रविवार, 3 मार्च 2019

लंका को जलाकर आया जैसे हनुमान है

शत्रु की पकड़ में बिताए दो दिवस किंतु
अधरों में रहा वंदेमातरम गान है !
हुई लथपथ काया राज न बताया पर
सारे भारतीयों का बना तू अभिमान है!
घनी अंधियारों बीच तनिक न मंद हुई
ऐसा अभिनंदन प्रखर दिनमान है,
शत्रुमद चूर कर आता तू लगा कि जैसे
लंका को जलाकर आया वीर हनुमान है !

शनिवार, 2 मार्च 2019

माता भारती का शेर अभिनंदन

माता भारती का शेर,साहसी बड़ा दिलेर
वीरता की परिभाषा जग को सीखा गया !
जीत गया चिड़िया को बाज से लड़ाकरके
शत्रुओं को स्वाद वह धूल का चखा गया !
तनिक डरा नही वो दुश्मन धरा पर भी
शान से खड़ा हो ताव मूँछों का दिखा गया,
युगों तक शौर्यगाथा,जिसकी पढ़ी जाएगी
स्वर्णाक्षरों में ऐसा नाम वह लिखा गया !