मंगलवार, 21 जुलाई 2020
मौन की भाषा समझती हो,,,
माँ पिता के पाँव
सोमवार, 15 जून 2020
अमित भाई को जन्मदिन की बधाई
गरीबी देख तूने घर का बचपन
अपना खोया है !
सुलाया मुझको फूलों में स्वयं कांटों में
सोया है!
मुझे डाँटा किया हरदम मेरी गलती पे
भाई तू,
फिर उसके बाद कोने में तू जाकर
स्वयं रोया है !!
सुनिल शर्मा "नील"
मंगलवार, 2 जून 2020
2 जून
करे जो न्याय सबके साथ वह कानून तो दे दो !
मिटाए रूह की जो प्यास वह मानसून तो दे दो !
गई सरकार कितनी भूख यह लेकिन न मिट पाई,
जरा इन ताकती आंखों को रोटी 2 जून तो दे दो !!
सोमवार, 1 जून 2020
धरती के भगवान
कतको के खाले संगी,होटल के पिजादोसा
दाई के ओ भात कस,नई तो मिठाय जी
सुनले संगीत चाहे,दुनिया के कतको तै
दाई के ओ लोरी कस,कभू नही भाय जी!
खुद भूखे रहिके अपन कौरा ल खवाथे
अइसन दाई के कभू आंसू झन आय जी
धरती के भगवान,दाई हरे पहिचान
जेखर ममता बर, देव भी ललाय जी!!
सुनिल नील
गुरुवार, 21 मई 2020
राम जी के होने का प्रमाण
राम जी के होने का जो मांग रहे थे प्रमाण
सारे पापी आँखें फाड़-फाड़कर देख लें !
जिनके दिमाग में थी वर्षों से धूल जमी
गर्द सारे अपनें वे झाड़कर देख लें !
मंदिर के अवशेष कह रहे चीख-चीख
शंकाओं को सत्य से पछाड़कर देख लें!
कण कण में रमें है अवध में राम मेरे
पत्थरों को चाहे तो उखाड़कर देख लें !!
कवि सुनिल शर्मा"नील"
थान खम्हरिया(छतीसगढ़)
7828927284
मंगलवार, 12 मई 2020
सत्ता में जो खुद किये,,,,,
रहता पक्ष विपक्ष में आपस में अनुबंध !
राजनीति गंदी हुई,उठती अब दुर्गंध!
जनता से ये नेह की,करते दोनों बात,
सत्ता में जो खुद किये,अब माँगें प्रतिबंध !