शनिवार, 3 अगस्त 2019

गजल-शूल पर चलता रहा,,,

1)हौसला जब पीर को हमने बनाया।
   फूल पत्थर में खिलाकर जग हँसाया।

2)शक्ति हो बाहों में तो दुनिया तुम्हारी
   सूत्र हमको जिंदगी ने यह सिखाया !

3)शूल पर चलता रहा जो होकर अविचल
   आसमां कदमों तले उसने झुकाया !

4)था भरोसा जिनपे हमको सबसे ज्यादा
   सबसे ज्यादा दिल उन्होंने ही दुखाया !

5)कौन अपना और पराया जिंदगी में
  मुफलिसी ने हमको आकर है बताया !

6)आफतों को गालियाँ दो इस तरह न
   इसने ही हमको तपा कुंदन बनाया !

7)सत्य का करता सदा जो अनुसरण है
   वह सदा रहता है तन्हा हमने पाया!

8)हँसने वालों चोंट पर औरों के सुनलो
   वक्त से कोई कहा भला बच हैं पाया !

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

हौसला जब पीर को-गजल

1)हौसला जब पीर को हमने बनाया।
   फूल पत्थर में खिलाकर जग हँसाया।

2)शक्ति हो बाहों में तो दुनिया तुम्हारी
   सूत्र हमको जिंदगी ने यह सिखाया !

3)कौन अपना और पराया जिंदगी में
   मुफलिसी ने हमको आकर है बताया !

4)आफतों को गालियाँ दो इस तरह न
  इसने ही हमको तपा कुंदन बनाया !

5)पथ के शूल पे चला होकर जो अविचल
   आसमा कदमों तले उसने झुकाया !

6)सत्य का करता सदा जो अनुसरण है
    वह सदा रहता अकेला हमने पाया!

7)सम रहा जो दुःख व सुख की स्थिति में
बस उसे ही जिंदगी हरक्षण है भाया !!

   

**********************
मापनी : 2122  2122  2122
काफ़िया : आया  ,
रदीफ़ : बिना रदीफ़ के
*******************************************

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

उन्नाव रेप कांड

सत्ता हो या हो विपक्ष भेडियें तो भेड़िये है
बलात्कारी भेड़ियो से देश को बचाइए !

रक्षकों के चोलों में जो भक्षक छुपे हुए है
उन पापाचारियों को सबक सिखाइए !

बेटियाँ बचाने बिल लाइयेगा तीन तलाक
पहले मर रही बेटियों को तो बचाइए ,

कर रही गुहार बेटी उन्नाव की है आज
अपराधी उसके पहले सूली पे चढाईये !!





हरा भरा सावन भी पतझड़,,,,


*************************
पावस में जब सो जाते सब,मन मेरा यह जगता है !
दुनिया को देकर यह खुशियाँ, सिर्फ मुझे ही ठगता है!
बिन पानी ज्यों मीन तड़पती,मैं भी तरसूं पी के बिन,
'हरा-भरा सावन भी पतझर,क्यों विरहिन को लगता है ।।'
************************************************

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

उन्नाव रेप कांड

सत्ता हो या हो विपक्ष भेडियें तो भेड़िये है
बलात्कारी भेड़ियो से देश को बचाइए !

रक्षकों के चोलों में जो भक्षक छुपे हुए है
उन पापाचारियों को सबक सिखाइए !

बेटियाँ बचाने बिल लाइयेगा तीन तलाक
पहले मर रही बेटियों को तो बचाइए ,

कर रही गुहार बेटी उन्नाव की है आज
अपराधी उसके पहले सूली पे चढाईये !!





रविवार, 28 जुलाई 2019

देश मुफ्तखोर न बनाइए,,,,


देश मुफ्तखोर न बनाइए,,,,
********************
गर प्रतिबद्ध है गरीबी को हटाने आप
इस हेतु आप सख्त कदम उठाइए !

मध्यमवर्गीय भी है देश के ही नागरिक
उनके भी हित कोई योजना बनाइए !

सुविधा के लोभ में न देश यह गरीब बनें
गरीबी हटाएं पर संख्या न बढ़ाइए,

योजना बनाओ आप लाख गरीबो के हित
किंतु पूरा देश नही मुफ्तखोर बनाइये !

-सुनिल शर्मा"नील"
7828927284

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

ममता तुझपे लानत है

कैसी तेरी ममता है ममता शासन पर तेरे लानत है !
खुद की जय न कहने पर तुमने शिक्षक पे लाई आफत है !
जय श्रीराम के नारे से चिढ़ है तुझको तो
सुन
ले तू,
यह नारा ही एक दिन तेरी बनने वाली
शामत है !!