न धोने ही पड़े कपड़े न कोई
डांट खाई है !
सुबह से आज क्यों उसकी सभी को
याद आई है !
पढ़ी कुछ भी नही है माँ मगर सबकुछ
समझती है,
दिखावे के दिवस की आज यह
उसको बधाई है !!
रविवार, 10 मई 2020
दिखावे की मिली है,,,
रविवार, 3 मई 2020
जो अधिकारी है फूलों के,,,
देश के खातिर जीना मरना,सब कुछ है स्वीकार किया !
अपने प्राणों पर खेलें है,सबका है उपचार किया !
पर कुछ घर के गद्दारों ने,नीचों वाला काम किया,
जो अधिकारी है फूलों के ,उनपे पत्थर वार किया!!
सोमवार, 20 अप्रैल 2020
नील के दोहें-1
अंक
*****
जबसे गोरी लग गई,आकर मेरे अंक
मैं अमीर तबसे हुआ,रहा नही अब रंक!
कंक
*****
रखना मन में धैर्य को,जैसे रखता कंक
कार्य सिद्ध होंगे तेरे,निश्चित और निशंक
पंक
****
जो मन में रखते सदा,ईर्ष्या का है पंक
उनसे दूरी ही भली,जाने कब दे डंक!!
सुनिल शर्मा"नील"
थान खम्हरिया
सिंह वाली छाप है
हैवानों के ताप से है,भारत संतप्त आज
किंतु मौन कैसे बैठे,सीएम जी आप है !
कानून भी हाथ बांध,भूला हुआ है कर्तव्य
सड़कों पे नाच रहे,शैतानों के बाप है!
हिन्दू शेर की धरा पे,साधुओं का हुआ कत्ल
और आप कुरसी का,ले रहे जी नाप है
न्याय कीजिये हे राजा,और ये बताइये कि
आप में पिता के जैसे,सिंह वाली छाप है!!
कवि सुनिल शर्मा नील
थानखम्हरिया
7828927284
सर्वाधिकार सुरक्षित
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020
घाव यह बन जाए नासूर,,,,
कडवें पर सच्चे दोहें
..........
पत्थरबाजो का हुआ,चरम देश में पाप
इनको ऐसा दंड दो,रूह भी जाए काँप !
नर्सों पर जो थूककर,करतें पापाचार
गिरेबान उनके पकड़,भेजो कारागार
कोरोना से भी बुरा,यह मकरजी जमात
पृष्ठभाग पर दीजिए,इनके जमकर लात!
जो कलाम को छोड़के,पूजे अफजल चित्र
वे कैसे होंगे भला,भारत के जी मित्र
चुप रहकर जो शत्रु को,शह देतें दिनरात
उनके असली चाल को,समझो सारे भ्रात
मंजिल में थे हम मगर,जीत न पाए पाँव
जिसका डर था वो हुआ,मिला हमें फिर घाव
इससे पहले घाव यह,बन जाए नासूर
इनके सारे हौसलें,मिलकर करिए चूर!
कवि सुनिल शर्मा"नील"
थानखम्हरिया(छत्तीसगढ़)
7828927284
सर्वाधिकार सुरक्षित
सोमवार, 13 अप्रैल 2020
हिंदी सजल
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
*हिन्दी सजल विधा*
हिन्दी गजल के समकक्ष हिन्दी *सजल* एक नयी काव्य विधा है । इसको उर्दू के वह्रों से मुक्त रखा गया है । गजल के व्याकरण की जटिलताओं से मुक्त रखा गया है । सजल, शिल्प के अपने मानकों पर सृजन का मार्ग प्रशस्त करती है । इसके शिल्प में तीन बातें ही मान्य की गयी हैं -
1.समान मीटर अर्थात सभी पंक्तियों का मात्रा भार समान हो ।
2.सभी पदिकों की कोई भी निश्चित लय की एक रूपता हो ।
3.कहन मुक्तक वाली एवं कसावट पूर्ण हो, गीत वाली न हो ।
❣❣❣
हिन्दी गजल से सजल का कोई विरोध नहीं है । सजल में उर्दू के दुरूह शब्दों का प्रयोग अमान्य है । सिर्फ बोलचाल के सरल उर्दू शब्द मान्य हैं ।
❣❣❣
सजल के अंगों को हिन्दी में बोलने के लिए नामकरण इस प्रकार किया गया है -
गजल = सजल
गजलकार = सजलकार
शेर = पदिक
काफिया = समांत
रदीफ = पदांत
मुरद्दिफ = सपदांत
गैर मुरद्दिफ = अपदांत
मतला = आदिक
मक्ता = अंतिक
मिसरा = पल्लव(पंक्ति)
वज्न = मात्रा भार
❣❣❣
🌷जय हिन्द🌷जय हिन्दी🌷
नील के सजल-हो पवित्र गंगा सी पावन
सजल सादर प्रस्तुत-
समांत - ईल
पदांत- कहूँ मैं
मात्राभार-16
🙏🙏
सागर तुमको नील लिखूँ मैं
संस्कारी सुशील लिखूं मैं!
हो पवित्र गंगा सी बिल्कुल
आंखों को क्या झील कहूँ मैं।
मैं पतंग सा प्रियतम तेरा
मत दो मुझको ढील कहूँ मैं।
कोई ताकें पथ में तुमको
उन सबको क्या कील कहूँ मैं!
अंधेरे राहों का सहारा
क्या तुमको कंदील कहूँ मैं!
सुनिल नील