शनिवार, 14 नवंबर 2020

दोहा-२३,,,,

दोहा -२३
●●●●●●●●●●
सदा रहय दियना असन,जगमग जिनगी तोर |
इही हवय शुभकामना,देवारी मा 
मोर ||
●●●●●●●●●●
सुनिल शर्मा "नील"

हमें दे दी दिवाली खून से जो खेलकर होली-मुक्तक(विधाता छंद)


लगाया भारती के भाल पर है रक्त की रोली|
किया सीमा सुरक्षित वक्ष पर खातें रहें गोली |
जलाना एक दीपक नाम से ना भूलना उनके,
हमें दे दी दिवाली खून से जो खेलकर होली ||

गुरुवार, 12 नवंबर 2020

कुंडलियाँ-कार्य से पहले सोंचो

कार्य से पहले सोंचों-कुंडलियाँ


सोंचों पहले तब करो,जग में कोई काम
हो जाओगे मीत रे,वरना तुम बदनाम
वरना तुम बदनाम,नही कुछ तुम पाओगे
खोदोगे सर्वस्व, बाद में पछताओगे
कहे नील कविराय,बाद मत खम्भा नोचों
क्या ,क्यों और कैसे,कार्य से पहले सोंचों ||

दिवस शरद के आ गए-कुंडलियां

धरती फिर सजने लगी,पल-पल बदले रूप
दिवस शरद के आ गए,भाए सबको धूप
भाए सबको धूप, लताएँ है इठलाती
मंद-मंद मुस्कान, कुसुम हर्षित शरमाती
कंपित रजनी-भोर,हवाएँ ठंडी करती
स्वर्णिम बूँदें ओस,सजाने आती धरती||

शब्द सम्पदा-अन्न,सन्न,आसन्न

शब्द सम्पदा

अन्न
===
जितना खाना अन्न है,लो उतना ही आप |
आधा खाकर छोड़ना,समझा जाता पाप ||

सन्न
==
बेटा मारे बाप को,सुनकर लगता सन्न
संस्कारों से हो रहा,कितना मनुज विपन्न

आसन्न
==
जीवन में संकट कभी,जब-जब था आसन्न|
मुझमें आकर कर गया,अनुभव इक उत्पन्न||

सुनिल शर्मा

बुधवार, 11 नवंबर 2020

करो ना तानाशाही

तानाशाही को मिला,तगड़ा एक जवाब
करने चुकता आ गया,अर्णव सभी हिसाब
अर्णव सभी हिसाब,कोर्ट ने है फरमाया
कहो भला सरकार,क्यों सुनना सच न भाया
कहे नील कविराय,आपको यही मनाही
करिए आप विकास,करो ना तानाशाही||

सुनिल शर्मा नील




मंगलवार, 10 नवंबर 2020

लक्ष्मण जनक जी संवाद(स्वयंवर)

मूली कदली के जैसे हाल करूँ सृष्टि का मैं
पर्वतों में गुरु ये सुमेरु फोड़ डालूँ मैं |

सूर्य और चन्द्र तारे जिनके अधीन सारे
करें वे इशारे तो इन्हें निचोड़ डालूँ मैं|

मही कह वीरहीन,नृप करें न तौहीन 
राम जी आदेश दें पवन मोड़ डालूँ मैं

छत्रक के दंड जैसे,करूँ मैं कोदण्ड खंड
कच्चे घट जैसा ये,ब्रम्हांड तोड़ डालूं मैं |

सुनिल शर्मा"नील"