मोर पंख
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020
प्रेम दोहा
चितवन में जबसे बसा,परदेशी मनमीत
मनभावन मुझको लगे,प्रेम प्यार के गीत!!
बहन से वादा
बहन से वादा
*************
कड़ी ये प्यार की हरगिज ,नही मैं टूटने दूँगा
कभी भी एक पल तुझको ,नही मैं रूठने दूँगा
निभाऊंगा वचन बहना मैं अपने प्राण देकर भी
कभी राखी के बंधन को, नही मैं छूटने दूँगा!
सुनिल शर्मा नील
बुधवार, 5 अगस्त 2020
रघुवीर ऐसी युक्ति तुम
मिले पढ़कर सदा उद्धार सबको
ऐसी सूक्ति तुम !
छुअनभर से अहिल्या को मिली थी
ऐसी मुक्ति तुम !
जटायु हो या शबरी हो या केवट सबने
ये माना,
बनादे सबके बिगड़े काम "रघुवर"
ऐसी युक्ति तुम !!
मंगलवार, 4 अगस्त 2020
रामराम रांममय पूरा देश हो गया
साधारण या विशेष,बीजेपी या कांग्रेस
लग रहा देश का सम्पूर्ण क्लेश खो गया !
पिछले बरस अनुच्छेद टूटा आज ही था
आज का दिवस फिर से विशेष हो गया!
रामलला वनवास काटकर लौट रहे
हर्षित पुलकित परिवेश हो गया
भगवा के रंग में रंगा है जमीं आसमान
राम राम राममय पूरा देश हो गया !!
सोमवार, 3 अगस्त 2020
महत्ता रेशमी डोरी की हरगिज,,
करो वादा किसी बहना की आँखें नम न हो पाए !
तेरे कारण किसी को इस जहाँ में गम न हो पाए !
मैं राखी पर मेरे भैया यही बस मांगती तुझसे,
"महत्ता" रेशमी डोरी की हरगिज कम न हो पाए !!
रविवार, 2 अगस्त 2020
राममंदिर बनेगा अब न्यारा है,,,
जिस रामनाम से मिली थी आपको ये सत्ता
उस रामनाम को न आपने बिसारा है !
सवा सौ करोड़ लोग आशा पाल रखें थे जो
उन आशाओं पे खरा स्वयं को उतारा है !
बात मन की सुनाने वाला देश का प्रधान
जनता के नयनों का बना प्राण प्यारा है !
वर्षों से बैठे हुए तिरपाल में थे प्रभो
भव्य राममंदिर बनेगा अब न्यारा है !!
कवि सुनिल शर्मा "नील"
थानखम्हरिया(छत्तीसगढ़)
8839740208
शनिवार, 1 अगस्त 2020
दमदार दिल्ली
गिदड़भभकी वाले सब,बंद हुए है खेल
जबसे रण में आ गया,भारत का राफेल
भारत का राफेल,जिसे लड़ना है आए
किसमें कितनी शक्ति,जगत को आज दिखाए
बनते थे जो शेर,पड़ोसी बने है बिल्ली
कितने बरसो बाद,लगी दमदार है दिल्ली!!
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)