जो श्रम करके स्वयं के श्रेय को औरों को देता है !
फंसे नैया किसी की जब भी तब आकर के खेता है !
धड़कता है हृदय जिनका सदा परमार्थ की खातिर ,
वो मर जातें है पर यह जग सदा नाम उनका लेता है!!
रविवार, 12 अप्रैल 2020
जो श्रम करके स्वयं के श्रेय को
रविवार, 5 अप्रैल 2020
आओ दीप हम जलायें आज द्वार द्वार पे,,,
हार जाएगा अंधेरा एकता के वार से
आओ दीप हम जलाए आज द्वार-द्वार पे !
है समय बड़ा विकट,अंधेरा ये बलवान है
पथ बड़े विरान है,गली भी सुनसान है
क्या धनिक कि क्या विपन्न सारे परेशान है
कोरोना बना रहा धरा को शमशान है
राजनीति छोड़कर करें ये काम प्यार से
आओ दीप हम जलाएं आज द्वार द्वार पे!
मौत को हरा रहे जो यह जले उनके लिए
जो फँसे हुए कहीँ है यह जले उनके लिए
कर्मवीर जो लगे है यह जले उनके लिए
जो खड़ें है सरहदों पे यह जले उनके लिये
न झुकें थें न झुकेंगे कहेंगे ये संसार से
आओ दीप हम जलाए आज द्वार द्वार पे!
यह दीया प्रतीक है अकेलेपन के नाश का
जीत की सुगंध का व हर्ष के आभास का
यह दीया सनातन में आस्था का अंग है
इसमें श्रद्धा,आशा,संकल्प के भी रंग है
दुःख के पलों में बनें हम खुशियों के बौछार से
आओ दीप हम जलाए आज द्वार द्वार पे!!
कवि सुनिल शर्मा"नील"
थान खम्हरिया(छत्तीसगढ़)
7828927284
सर्वाधिकार सुरक्षित
शनिवार, 4 अप्रैल 2020
कलयुग ये दैत्य
मानवता के दूत पर,थूक रहे जो लोग
इनको मृत्युदंड मिले,धरती के ये रोग !
धरती के ये रोग,मिले उपचार न इनको
वे सारे गद्दार,पसन्द भारत न जिनको
कहें नील कविराय,भरी इनमें दानवता
कलयुग के ये दैत्य,नही भाएँ मानवता!!
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020
तू तब भी जागता है
बिताए संग जो पल थे,उन्हें अक्सर सँजोती हूँ !
तेरी जब याद आती है,मैं पलकों को भिगोती हूँ !
मेरी साँसों में,मेरी रूह में ऐसा बसा है तू ,
तू तब भी जागता है मुझमें जब रातों को सोती हूँ !!
बुधवार, 1 अप्रैल 2020
तू तब भी जागता है
बिताए संग जो पल थे,उन्हें अक्सर सँजोती हूँ !
तेरी जब याद आती है,मैं पलकों को भिगोती हूँ !
मेरी साँसों में,मेरी रूह में ऐसा बसा है तू ,
तू तब भी जागता है मुझमें जब रातों को सोती हूँ !!