रविवार, 28 जुलाई 2019

देश मुफ्तखोर न बनाइए,,,,


देश मुफ्तखोर न बनाइए,,,,
********************
गर प्रतिबद्ध है गरीबी को हटाने आप
इस हेतु आप सख्त कदम उठाइए !

मध्यमवर्गीय भी है देश के ही नागरिक
उनके भी हित कोई योजना बनाइए !

सुविधा के लोभ में न देश यह गरीब बनें
गरीबी हटाएं पर संख्या न बढ़ाइए,

योजना बनाओ आप लाख गरीबो के हित
किंतु पूरा देश नही मुफ्तखोर बनाइये !

-सुनिल शर्मा"नील"
7828927284

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

ममता तुझपे लानत है

कैसी तेरी ममता है ममता शासन पर तेरे लानत है !
खुद की जय न कहने पर तुमने शिक्षक पे लाई आफत है !
जय श्रीराम के नारे से चिढ़ है तुझको तो
सुन
ले तू,
यह नारा ही एक दिन तेरी बनने वाली
शामत है !!

रविवार, 21 जुलाई 2019

बने संदर्भ तू,,,,जन्मदिन की बधाई betu

तुझे पढ़लिख मेरे बेटे कुछ ऐसा कर
दिखाना है !
बढ़े यश कुल व भारत का कुछ ऐसे
जगमगाना है !
बने संदर्भ तू संस्कार के घर-घर में
भारत के, 
समय के रेत पर तुमको निशां ऐसे
बनाना है !!

रविवार, 16 जून 2019

पिता-मुक्तक

जताता *वो* नहीं एहसान,अक्सर मौन होता है !
सदा नेपथ्य में रहकर, कुटुंब का बोझ ढोता है !
हुए लाखों सृजन माँ पर,इन्हें सबने भुलाया है ,
पिता सा त्याग का सिंधु *न* कोई जग में होता है !!

मुक्तक-पिता

जताता है नही अहसान,अक्सर मौन होता है !
सदा नेपथ्य में रहके,कुटुंब का बोझ ढोता है !
हुए लाखों सृजन माँ पर,इन्हें सबने भूलाया है ,
पिता सा त्याग का सिंधु नही कोई जग में होता है !!

मंगलवार, 28 मई 2019

उस दौर में


उस दौर मे जब लोग माँ-बाप को पानी नहीं
दिया करते है !
लोग स्वार्थपूर्ति का उद्देश्य लेकर जिया
करते है !
इंसानियत सिमट कर रह गई है केवल
किताबों में ,
कुछ लोग ऐसे है जो निःस्वार्थ काम किया
करते है !!

बुधवार, 22 मई 2019

जनमत का दिन,,,,

जीत मिले या कि हार दोनो करे शिरोधार्य
पार्टियों का ऐसा व्यवहार होना चाहिये !

संयम न खोए परिणाम सुनकर कोई
लोकतंत्र नही तार-तार होना चाहिए !

जिम्मेदारी मिली जिसे करे अंगीकार उसे
जनमत प्रेम से स्वीकार होना चाहिए !

न ही कोई हिंसा न द्वेष मेरे भारत में हो
प्रेम का सदा यहाँ प्रचार होना चाहिए !!