मातु भारती का शेर ,साहसी बड़ा दिलेर
वीरता की परिभाषा ,जग को सीखा गया !
जीत गया चिड़िया को बाज से लड़ाकरके
शत्रुओं को स्वाद वह धूल का चखा गया !
तनिक डरा नही वो दुश्मन धरा पर भी
शान से खड़ा हो ताव मूँछ का दिखा गया,
युग युग तक गाथा जिसकी सुनाई जाए
स्वर्णाक्षरों में नाम अभिनंदन लिखा गया !
शनिवार, 2 मार्च 2019
मातु भारती का शेर
गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019
अभिनंदन का अभिनंदन है,,,,
पाक में जाकर पाक के मान का कर दिया जिसने मर्दन है!
भगत सिंह सा जोश है जिसमें जो भारत के माथ का चंदन है!
जो दुश्मन के घर घुसकर भारत माँ की जय बोल गया,
उस नरसिंह अभिनंदन का भारत करता अभिनंदन है !!
मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019
पाक को
पाक को एक हिदायत
--------------
चोंट दिए लाखो तुमने पर देश मेरा कब हारा है!
जबजब गुस्ताखी की तुमने घर में घुसकर मारा है!
इतने भी कमजोर नही कि थप्पड़ खाकर चुपसहलें,
एक के बदले10 मारेंगे नएभारत का यह
नारा है !!
-सुनिल शर्मा"नील"
7828927284
मुक्तक-पाक को हिदायत
पाक को एक हिदायत
--------------
चोंट दिए लाखो तुमने पर देश मेरा कब हारा है!
जब-जब गुस्ताखी की तुमने घर में घुसकर मारा है!
बालाकोट ट्रेलर है सुधरजा वर्ना पूरी फिलिम दिखा देंगे,
एक के बदले दस मारेंगे "नए भारत"का यह नारा है !
-सुनिल शर्मा"नील"
7828927284
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019
कब तक
कब तक सीमाओं पे मरते रहेंगे वीर,
कब तक बूढ़े कंधे अर्थियों को ढोएंगे !
कब तक पापा-पापा कहते हुए मासूम,
रात्रियों में सिसकियाँ संग लेके सोएंगे !
कब तक बहनों की मांग होगी सूनी और,
माता पिता छाती पीट पीटकर रोयेंगे!
कब तक कोरी निंदा का ही मात्र होगा खेल
कब तक सीमाओ पे बेटे हम खोएंगे!!
मंगलवार, 8 जनवरी 2019
राममंदिर बनाइए
जिनके प्रताप से मिली है आपको ये सत्ता
उस रामनाम को न आप बिसराइए !
सवा सौ करोड़ लोग आशाओं से देख रहे
विनती है वादे को धरातल पे लाइए !
मन की सदा सुनाने वाले हे प्रधान सुनो
प्रजा से किया हुआ वो वचन निभाइये!
सदियों से बैठे हुए तिरपाल में श्रीराम
अयोध्या में भव्य उनका मंदिर बनाइए !
रविवार, 6 जनवरी 2019
अच्छे बुरे की पहचान जरूरी है
जिंदगी जीने के लिए एक अरमान जरूरी है!
दुःख लाख मिले अधरों पे मुस्कान जरूरी है!
बड़े धोखे है सम्हलना जीवन में पग पग पर,
अच्छे और बुरे की यहाँ पर पहचान जरूरी है!!