मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

मुक्तक-विधाता( क्रमांक 1)

कभी प्रेमी जनों के मध्य में बिष घोलना मत तुम |
बिना समझे किसी को राज अपने खोलना मत तुम |
इसी से शांति होती है इसी से युद्ध होता है,
बिना तोलें कभी भी शब्द अपनें बोलना मत तुम ||

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

अकड़ वाले तरु तूफान(मुक्तक़ विधाता)

बिना मूरत बनें पत्थर नही कीमत में बिकते है !
सदा जो दें बड़ों को मान वें  इतिहास लिखतें है! 
नवाकर तृण सदा सिर को बचें रहतें है विप्लव में,
अकड़ वाले तरु तूफान के आगे न टिकते है !

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

मुक्तक-किसान(विधाता छंद)


सड़क पर देश के निकले हुए हैं देश के हलधर |
शरद में भी डटें हैं वो सड़क को ही बनाकर घर  |
कुपित है वें नए कानून से आता समझ है पर,
खिलाफत में वहाँ पर तख्तियाँ है देश के क्योंकर ||

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

विधाता छंद -1(किसान)

कलम जो हाथ ना पकड़ा सको शमशीर तो मत दो |
हँसा सकते नही हमको अगर तुम नीरतो मत दो |
नही करना किसानों की मदद तो गालियाँ ना दो,
दवा जब दे नहीं सकते हमें तुम पीर तो मत दो  ||

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

समय-छंद पादाकुलक

आज का छंद
पद पादाकुलक
विधान-१६ मात्राएं,४ चरण
सादर समीक्षार्थ
***************
बीते ना नाहक समय कभी
जो करना है कर आज अभी
निश्चित जीवन की रेखा है
कल बोलो किसने देखा है
*************
सुनिल शर्मा

शनिवार, 14 नवंबर 2020

दोहा-२३,,,,

दोहा -२३
●●●●●●●●●●
सदा रहय दियना असन,जगमग जिनगी तोर |
इही हवय शुभकामना,देवारी मा 
मोर ||
●●●●●●●●●●
सुनिल शर्मा "नील"

हमें दे दी दिवाली खून से जो खेलकर होली-मुक्तक(विधाता छंद)


लगाया भारती के भाल पर है रक्त की रोली|
किया सीमा सुरक्षित वक्ष पर खातें रहें गोली |
जलाना एक दीपक नाम से ना भूलना उनके,
हमें दे दी दिवाली खून से जो खेलकर होली ||