बनी अधरों की है मुस्कान देखो फिर से इक बेटी!
बनी हम सबका है अभिमान देखो फिर से इक बेटी!
इन्हें बोझा समझकर मारने वालों जरा देखो,
तिरंगे का बनी है शान देखो फिर से इक बेटी!!
शनिवार, 24 नवंबर 2018
तिरंगे का बनी है शान(मैरीकॉम)
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018
मुल्क को मीत लिखता हूँ,,,,
नही सजनी व साजन के,कभी मैं गीत लिखता हूँ !
नही लैला व मजनू की,कभी मैं प्रीत लिखता हूँ !
वतन ही आन है मेरी,वतन ही जान है मेरा ,
सदा मैं मुल्क को अपने,हृदय का मीत लिखता हूँ!!
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018
न बहकूँ धर्मपथ से भी,,,,
मिटा दुःख के अंधेरों को,तू सुख जीवन में भर
दे माँ !
है संकट जो भी जीवन में,उसे तू दूर कर
दे माँ !
शिखर पर जब कभी पहुँचूँ,तनिक न दर्प
छू पाए,
न बहकूँ धर्म पथ से भी,मुझे तू ऐसा वर
दे माँ !!
-----------
-सुनिल शर्मा"नील"
CR
न काँपें हाथ सच लिखने से
मिटा दुःख के अंधेरों को,तू सुख जीवन में भर दे माँ !
है संकट जो भी जीवन में,उसे तू दूर कर दे माँ !
शिखर पर जब कभी पहुँचूँ,तनिक न दर्प छू पाए,
न काँपे हाथ सच लिखने से,तू मुझको ऐसा वर दे माँ !!
मंगलवार, 25 सितंबर 2018
बिक नही सकते
जो है नही वैसा कभी दिख नही सकते !
लोभ के वशीभूत होकर बिक नही सकते !
लाख आए मुसीबतें सत्य के पथ में किंतु,
कविता चरनचुम्बन की लिख नही सकते!!
गुरुवार, 13 सितंबर 2018
मंगलवार, 4 सितंबर 2018
तीजा पर कविता
पति के कारण निर्जला रहती माताएं आज!
करती "शिवगौरा"पूजन करके श्रृंगारिक साज!
नही मांगती खुद खातिर मांगती केवल इतना ही,
सदा सजे मेरी मांग पर प्रभु मेरे सुहाग का ताज!!