दुनिया बनइया तोर खेल निराला हे
दिखथे सिधवा तेने गड़बड़झाला हे
अब कहा होवत हे मान बने मनखे के
इहा भल करइया हर हाथ म छाला हे|
सुनिल शर्मा"नील"
थान खम्हरिया......
21/8/2015
सोमवार, 20 अगस्त 2018
एक पुराना मुक्तक
रविवार, 19 अगस्त 2018
अटल बिहारी अमर रहे,,,
राजनीति के कीचड़ में तुम बनकरके एक कमल रहे !
अमेरिकी प्रतिबंधों के आगे भी बिल्कुल अटल रहे !
जाते वक्त भी देश को तुमने एकसूत्र में बांध दिया,
मौत भी रोते-रोते कह गई अटल बिहारी अमर रहें !!
गुरुवार, 16 अगस्त 2018
सदा रहे ब्रम्हचारी थे
संस्कारों की प्रतिमूर्ति थे जो,भारतमाता के पुजारी थे !
देश ही जिनका परिवार था,जो सदा रहे ब्रम्हचारी थे !
देकर चकमा अमेरिका को,जिसने भारत को ताकत दी,
ऐसे निर्भीक,जन-जन के प्रिय प्यारे अटल बिहारी थे !!
चिरनिद्रा में
टूटके एक दैदीप्यमान तारा आसमान
में कहीं खो गया
प्रेरणा ने जिसकी मुझे कवि बनाया
आज चिरनिद्रा में सो गया!
शनिवार, 11 अगस्त 2018
हर वक्त का रोना तो बेकार का रोना है,,,,
जिंदगी में कभी पाना तो कभी खोना है
हर वक्त का रोना तो बेकार का रोना है !
चार दिन मिले है डर-डरकर क्यों जीना
जो लिखा है आखिर में एकदिन होना है !
क्या विश्राम करना जिंदगी के सफर में
जब मंजिल पर पहुँचकर जीभर सोना है !
खाली हाथ आए और खाली हाथ जाना है
द्वेष,निंदा,बुराई,बेवजह क्योंकर ढोना है!
मनुष्य होकर मनुष्य से आखिर कैसी दूरी
इंसानियत पर हैवानियत का कैसा टोना है!
अविश्वास,धोखा,बेईमानी,में आकंठ डूबा
नही अब दिलों में मुहब्बत का कोई कोना है !
जो जैसा बाँटता है वही तो पाता है"नील"
संस्कारों के पौधें यही सोंचकर बोना है!
-सुनिल शर्मा"नील"
थानखम्हरिया
7828927284
बुधवार, 8 अगस्त 2018
कोस रहा है किस्मत को,,,
कर्म किया करता है कोई,कोस रहा है किस्मत को !
बाँट नफरतें कोई जग में,माँग रहा है उल्फत को !
नादाँ है जो बोंकर काँटे,इच्छा करतें फूलों की,
आँसू देकर जग को कोई,सोंच रहा है जन्नत को !!
✍🏻*सुनिल शर्मा"नील"*✍🏻
नही मिलेगा राष्ट्र दूसरा,,
एक दूजे का दर्द बाँटकर लोग जहाँ पर सहते हैं!
चोट लगे जहाँ जुम्मन को अलगू के आँसू बहते हैं!
नहीं मिलेगा राष्ट्र दूसरा ढूँढलों तुमको भारत सा,
हिन्दू-मुस्लिम,सिक्ख-ईसाई,मिलजुलकर जहाँ रहते हैं।।
--सुनिल शर्मा"नील"
थानखम्हरिया
(छत्तीसगढ़)