अगर जो ठान लो मन में,गगन को तुम झुका दोगे !
मरु में जल प्रवाहित कर,चमन सुख का बसा दोगे!
"युवा" साहस रखो गर,राम सा सागर सुखाने का
नही संशय उफनते ज्वार में सेतु बना दोगे !!
शनिवार, 23 जून 2018
युवा साहस रखो
सोमवार, 18 जून 2018
समस्यापूर्ति
1. "प्यार करके वो तन्हा छोड़ गया।"
2. बिना हृदय में उतरे गहराई, भला जानोगे कैसे?
3. मुझे रह रहके तेरा मुस्कुराना याद आता है।
4. खुद रहे एक जोड़ी कपड़ों में तुम्हे मनचाहा परिधान दिलाया पिता ने!
5. जो दुःखों को सहकर भी हरदम मुस्काता है!
6. सफर में मिली ठोकरों ने हमें जीना सीखा दिया!
7. कभी कांटों की फसलें बो,नही कोई आम पाता है!
8. मिले कभी लोभ तो कर्तव्य पथ में,मत फिसल जाना!
9. है तेरे पाप इतने कि,कहीं भी धो न पाएगा!
10. तुम ऐसा स्वप्न हो जिसको,
भूलाना चाहता हूँ मैं!
11. अपने हिस्से का निवाला भी खिला देती है
12. अगर कमजोर हो धागे,तो बंधन छूट जाते है!
13. ठोकरों से संभलना हमें आ गया !
काँटो में रहके
********************
ठोकरों से संभलना हमें आ गया!
तूफानों में चलना हमें आ गया!
हर पग पर मिले इतने काँटे मुझे,
काँटो में रहके पलना मुझे आ गया !!
**********************
-सुनिल शर्मा"नील"
मंगलवार, 12 जून 2018
रुलाकर तू मुझे,,,
है तेरे पाप इतने कि ,कहीं भी धो न पाएगा !
गुनाहों का तू यह बोझा,उम्रभर ढो न पाएगा!
मेरे आँखों को दुःखों का,समंदर बाँटने वाले,
रुलाकर तू मुझे खुद चैन से कभी सो न पाएगा !!
मेरे आँखों को,,,
है तेरे पाप इतने कि ,कहीं भी धो न पाएगा !
गुनाहों का तू यह बोझा,उम्रभर ढो न पाएगा!
मेरे आँखों को दुःखों का,समंदर बाँटने वाले,
रुलाकर तू मुझे खुद चैन से कभी सो न पाएगा !!
शनिवार, 9 जून 2018
सफर में मिली ठोकरों ने
गमों की आँच ने आँसुओं को पीना सीखा दिया !
तार-तार जिंदगी को मुस्कान से सीना सीखा दिया!
हम तो जीना भूल चुके थे जाने कबसे याद नही
सफर में मिली ठोकरों ने हमें जीना सीखा दिया !!
बुधवार, 6 जून 2018
तेरा श्रृंगार करके
तेरा श्रृंगार करके मन लुभाना याद आता है !
परस्पर रूठ जाना औ मनाना याद आता है !
जुदा होकर कभी तुझसे जुदा मैं हो नही पाया
मुझे रह-रह के तेरा मुस्कुराना याद आता है !!