बुधवार, 15 मार्च 2017

डरना न आफरीन


यह तालिबान नहीं,मेरा हिंदुस्तान है
परिन्दों का सबसे प्यारा आसमान है
डरना न आफरीन फतवों से कभी तुम
उड़ते रहने से जग में तेरी  पहचान है|

रंग लेता हूँ

"रंग लेता हूँ खुद ही चेहरे को
गुलाल से
ये सोंचकर कोई मेरी तन्हाई
न पढ़ ले"

मंगलवार, 7 मार्च 2017

चाहूँ मै रंगना तुमसे ,,,,


-----------------------------
हाथों में है रंग सभी के,खुद को कहाँ
छुपाऊँ रे
चाहूँ रँगना तुमसे ही मैं ,किस किस को
समझाऊँ रे
रंग न जाए कोई दूजा,कान्हा अब तो
आ जाओ
भंग पिए सब रंग लगावत,कैसे बचकर
जाऊँ रे
----------------------------
सुनिल शर्मा"नील"
7828927284
थानखम्हरिया,बेमेतरा(छ.ग.)

                     

सोमवार, 6 मार्च 2017

क्यों होता गुमराह-दोहा

*****************************
ढूँढा करते है जिसे,इतउत लेकर चाह
रहता मन में ही कहीं,क्यों होता गुमराह!
*******************************
सुनिल शर्मा"नील"
थानखम्हरिया(छत्तीसगढ़)
7828927284

नशा फोन का,,,,,,,

******************************
रावण रूप बदलकर वापस आया है
घर घर में अपनी माया फैलाया है
रिश्तें घायल है उसकी दानवता से
सबके ऊपर नशा फोन का छाया है|
******************************
सुनिल शर्मा"नील"
थानखम्हरिया,बेमेतरा(छ.ग.)
7828927284
06/03/2017
CR

रविवार, 5 मार्च 2017

रावण नाम बदलकर

बचपन घायल है
*******************************
रावण नाम बदलकर वापस आया है
घुसकर रिश्तों में एकाकी लाया है
बचपन घायल है उसके दानवता से
संबंधों में तीखा जहर मिलाया है
********************************
सुनिल शर्मा"नील"
थानखम्हरिया,बेमेतरा(छ.ग.)
7828927284
कॉपीराइट
06/03/२017

बुधवार, 1 मार्च 2017

देशद्रोह के

देशद्रोह के हर बार......
*******************************
खिलाड़ी वही है,मोहरें बदल जाते है
बारात वही है,सेहरे बदल जाते है
लगाने आग मेरे भारत के शान्ति में
देशद्रोह के हरबार चेहरे बदल जाते है!
*******************************
सुनिल शर्मा"नील"
थान खम्हरिया,बेमेतरा(छ.ग.)
7828927284
CR
01/03/2017